Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

एसटीएच के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक किया जांघ की हड्डी में ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन

हल्द्वानी। एसटीएच के डॉक्टरों ने बुधवार को बेरीनाग पिथौरागढ़ निवासी देबुली देवी की जांघ की हड्डी में ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया है। टीम के मुताबिक महिला कई महीने से बायें पैर में जांघ की हड्डी के दर्द से पीडि़त थी और ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। बीते दिनों महिला को उसके परिजन अस्पताल के अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में लाए थे। डॉक्टरों को जांच में महिला के बायें घुटने के ऊपर जांघ की हड्डी के निचले हिस्से में गंभीर ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। इस वजह से घुटने के ऊपर की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गणेश ने एनेस्थिीसिया विभाग की मदद से महिला की सर्जरी करने का निर्णय लिया। बुधवार को डॉ. गणेश के दिशा-निर्देशन में डॉक्टरों की टीम ने ट्यूमर को जटिल सर्जरी द्वारा निकाल दिया। साथ ही टूटी हड्डी को भी सफलतापूर्वक जोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है। इस ऑपरेशन में एनेस्थिसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलडिय़ा, डॉ. एके सिन्हा, स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. नवीन अग्रवाल, डॉ. तारिक, डॉ. ईश्वर, डॉ. सचिन, डॉ यति, दीपक, सुरेन्दर, खीमराज आदि का योगदान रहा।

Advertisement