Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बढ़ती महंगाई पर सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन ..साईकिल से विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक 

देहरादून। विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायक साईकिल से विधानसभा पहुंचे। सभी विधायकों ने अपनी साईकिल के आगे लगे पोस्टर लगाए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती महंगाई को वापस लो। विपक्ष सदन के अंदर भी महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार लगातार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। जिसका सीधा असर आम आदमियों पर पड़ रहा है। खाने-पीने से लेकर सभी चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार को महंगाई कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए, जिससे आम आदमी को राहत मिल सके।
इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा भाजपा जब सत्ता में आई थी उससे पहले जनता से महगाई कम करने की बात कही थी आज साढ़े चार साल का समय हो चुका है लेकिन महगाई लगातार बढ़ रही और इस गूंगी बाहरी सरकार के कानों में जू तक नही रेंग रही है जिसका कांग्रेस विरोध करती है ।

Advertisement