Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गरुड़ के गोमती नदी में अवैध खनन जारी

बागेश्वर गरुड़  । तहसील में अवैध धंधे से जुड़े लोगों के हौसले बुलंद हैं। इन पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं रह गया है। इन दिनों गरुड़ गोमती नदी में अवैध खनन चल रहा है। नदी में जेसीबी से लेकर मजदूर दिन रात इस धंधे में लिप्त हैं। इससे कई गांवों तथा मंदिरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इन दिनों गोमती नदी में जेसीबी से खनन हो रहा है। अब नेपाली मजदूरों द्वारा नदी में सुबह पांच बजे से शाम तक खनन किया जा रहा है। 100 से 200 नेपाली मजूदर रोजाना नदी में लगे हैं। यही मजदूर नदी को भी गंदा कर रहे हैं। दिन-रात हो रहे खनन से राजकीय जूनियर हाईस्कूल मालदे, बैजनाथ मंदिर, राज सेरा, तैलीहाट गांव, मजिद इनको खतरा बना है, लेकिन पुलिस व तहसील प्रशाशन को सुचना देने के बाद भी नदी में झांकने के लिए भी कोई नहीं आ रहा है। जिससे ग्राम प्रधान मालदे बलवंत अलमिया ग्रामीण मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश नेगी, हरीश सिंह, कैलाश सिंह द्वारा बताया की अगर जल्द नेपाली मजदूरों को नदी से नहीं हटाया गया तो तहसील में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण खुद ही नेपाली मजदूरों को भगाने को मजबूर होंगे। तहसीलदार तिताशा जोशी ने बताया कि नेपाली मजदूरों द्वारा खनन करने की सुचना मिल गई है। जल्द ही नदी से खनन कार्य कर रहे लोगों को भगाया जाएगा।

Advertisement