Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

मौसम विभाग ने किया 08 सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में आठ सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आठ के बाद बारिश की स्थिति में बदलाव नहीं दिख रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सोमवार व मंगलवार को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आठ को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश व तीव्र बौछार का येलो अलर्ट रहेगा।

Advertisement