April 28, 2026

बागेश्वर में डीएम ने देखी धान की क्रॉप कटिंग

 

बागेश्वर । जिलाधिकारी विनीत कुमार की निगरानी में आज ग्राम मण्डलसेरा में कृषक दयाल गिरी पुत्र हीरा गिरी के खेत में क्राप कटिंग का कार्य किया। कृषि एवं सांख्यकीय विभाग के नियमानुसार दयाल गिरी के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर सी.सी.र्इ. एग्री एप के माध्यम से क्राप कटिंग के लिए चिन्हित किया गया था। क्राप कटिंग के दौरान निर्धारित खेत से कुल 9.200 किग्रा धान प्राप्त हुआ। कृषि एवं सांख्यकीय विभाग द्वारा इसका आंकलन कर यह बताया कि 30 वर्ग मीटर के इस प्लांट से उत्पादित कुल 9.200 किग्रा धान को नियमानुसार सोख्ता घटाते हुए कुल 30 वर्ग मीटर से 7.54 किग्रा निर्धारित किया गया, इस प्रकार उक्त खेत में धान की औसतन उपज 25.10 कुन्तल प्रति हैक्टेयर है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कृषकों के साथ मिलकर उत्पादन को बढाने के साथ-साथ नर्इ तकनीकों एवं मिश्रित खेती जैसे पहलुओं को बढाने का प्रयास करें जिसका समय-समय पर विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकडे तैयार किये जाते है साथ ही इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं हेतु डाटा बेस भी तैयार किया जाता है।
इस अवसर पर तहसीलदार बागेश्वर नवाजिश खलिक, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या, अपर सांख्यिकी अधिकारी विनोद किसवान, राजस्व उपनिरीक्षक सहित ग्रामीण उपस्थित थें।

1 thought on “बागेश्वर में डीएम ने देखी धान की क्रॉप कटिंग

  1. Pingback: Netflix bez VPN

Comments are closed.