Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

बालीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार ) श्री गुरूनानक बालिका इंटर कालेज में आयोजित तीनदिवसीय राज्य स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी आज बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने खेल के दौरान जमकर पसीना बहाया। खेले गये मैचों में अण्डर 19 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज ने टिहरी को पौड़ी ने नैनीताल को, देहरादून ने चम्पावत को, हरिद्वार ने चमोली को, पौड़ी ने उधमसिंहनगर को, देहरादून ने नैनीताल को, पौड़ी ने चम्पावत को, देहरादून व उधमसिंहनगर को व हरिद्वार ने टिहरी को पराजित किया। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने देहरादून को, नैनीताल ने टिहरी को, पिथौरागढ़ ने नैनीताल को, देहरादून ने टिहरी को, पौड़ी ने उधमसिंहनगर को, देहरादून ने नैनीताल को, पिथौरागढ़ ने टिहरी को पराजित किया जबकि हरिद्वार की टीम के मैदान में न उतरने से पौड़ी को व उधमसिंहनगर की टीम को वाक ओवर मिला। इस वर्ग में अब सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ का उधमसिंहनगर व पौड़ी का देहरादून से मुकाबला होगा।  इस दौरान लक्ष्मण सिंह टाकुली, राजेंद्र भाकुनी,कमल सक्सेना, अन्नू चैधरी, बलविंदर सिंह, डीके सिंह, अंजलि गुप्ता, दीप कुमार, ब्रजेश दुबे, अवतार सिंह, कैलाश राजपूत, गोविंद शर्मा, रविन्द्र बिष्ट, चिदम्बरम जोशी, संतोष टम्टा, जीवन पंवार, प्रकाश बोरा, देवेंद्र बिष्ट, रेनू बोरा, हेमा नेगी, बीना फुलेरा, इंद्रजीत सामंत, कुंवर सिंह, पूजा सिंह, पूजा जोशी, भुवनेंद्र भंडारी, शेखर कफलिया व टेक सिंह राणा सहित कई खेल अधिकारी व रेफरी मौजूद थे।

Advertisement