Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

तुनेड़ा व बसेत में गुलदार की दहशत

बागेश्वर। तुनेड़ा और बसेत गांव में गुलदार का जर्बदस्त आतंक छाया हुआ है। वह लगातार मवेशियों को मार रहा है, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। इधर, डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गश्त शुरू कर दी है और गुलदार को पकडऩे के लिए जल्द पिंजड़ा लगाने की बात कही है। ग्राम प्रधान देवकी देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत तुनेड़ा ओर बसेत में गुलदार का आतंक बना हुआ है। वह दिन दहाड़ते हुए गांव की सीमा में नजर आ रहा है। उसने अभी तक चार मवेशी मार दिए हैं। वह भविष्य में आदमखोर भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। इधर, डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि प्रधान की सूचना पर बीती सोमवार की रात को वन विभाग की टीम गांव भेजी गई है। टीम ने गांव में गश्त की। वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने बताया कि टीम में शामिल दस कर्मचारी रातभर गांव में डटे रहे, लेकिन गुलदार नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि टीम लगातार गांव की निगरानी कर रही है। जरूरत पडऩे पर वहां पिंजड़ा लगाया जाएगा।

Advertisement