Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

दूसरे दिन भी जारी अतिथि शिक्षकों का धरना 

बागेश्वर। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन ने विद्यालय से अवकाश लेकर दूसरे दिन भी धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका मानदेय बढ़ाने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आज तक शासनादेश जारी नहीं किया है। इस कारण शिक्षक पशोपेश की स्थिति में हैं। उन्होंने सरकार से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश टटा, गोपाल बिष्ट, प्रेम मनराल, छाया कोशयारी, ललित पाठक, नेगी, महामंत्री अनिल कुमार, प्रताप सिंह बघरी ,किशन नेगी, विनोद कर्नाटक,कन्हैया वर्मा, गणेश रावत राजेंद्र रौतेला,अंकित यादव,भवानी जोशी आदि मौजूद रहे।

Advertisement