March 5, 2026

बागेश्वर की जिलाधिकारी तेलांगना में एक्सेसिबिलिटी ऑब्जर्वर नियुक्त

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) चुनाव आयोग इस बार दिव्यांग मतदाताओं को लेकर की नए प्रयोग करने जा रहा है। आयोग ने मतदान पर दिव्यागों को विशेष सुविधा देने का इंतजाम किया है ।  इसी क्रम में आयोग ने   तेलंगाना विधानसभा चुनाव में दिव्याग मतदाताओं को मतदान के दौरान दी जाने सुविधाओं का जायजा लेने के लिए  बागेश्वर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को तेलांगना भेजा था। जिलाधिकारी ने  बताया  कि दिव्याग मतदाताओं को मतदान में सुविधां को लेकर कई नये प्रयोग किये जा रहे हैं। और इलेक्शन कमीशन ने उत्तराखंड से बागेश्वर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को तेलंगाना की एक्सेसिबिलिटी ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है।