Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

मार्च 2019 तक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगाः उत्पल कुमार सिंह 

हलद्वानी ( आखरीआंख समाचार )  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि मार्च 2019 तक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार होने के साथ ही खेल विभाग को हस्तांतरित हो जाएगा। हल्द्वानी में प्रस्तावित आईएसबीटी के लिए शासन स्तर पर जमीन के लिए अंतिम निर्णय होना है। शासन के निर्णय के बाद ही जमीन हस्तांतरित आदि की कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य सचिव ने गुरुवार को निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ओर आईएसबीटी के लिए प्रस्तावित तीनपानी स्थित वन भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में मुख्य सचिव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का काम अंतिम चरण में है। क्रिकेट का पिच बनकर तैयार हो गया है। इंडोर स्टेडियम का काम भी प्रगति पर है। देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का काम पूरा हो चुका है। मार्च तक यहां का स्टेडियम भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार हो जाएगा। इसके बाद मुख्य सचिव तीनपानी स्थित आईएसबीटी के लिए प्रस्तावित जमीन देखने पहुँचे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रस्तावित बस अड्डे तक सडक बनाने के साथ ही नहर कवरिंग का काम होना है। इसके लिए कुल 22 करोड़ 65 लाख का प्रस्ताव शासन को भेज गया है। ये प्रस्ताव लोकनिर्माण विभाग, जलसंस्थान, सिंचाई ओर ऊर्जा निगम का संयुक्त है। 1.8 किलोमीटर लंबी ये सड़क रामपुर रोड को टीपीनगर से तीनपानी को जोड़ेगी। इनके अलावा हेड़ागज्जर से भी बरेली रोड को जोड़ा जा सकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि आईएसबीटी स्थल को लेकर अंतिम निर्णय शासन को लेना है। शासन के निर्णय लेने के बाद जमीन हस्तांतरित समेत सभी कारवाई शुरू कर दी जाएंगी।
Advertisement