Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में बीएसएनएल की केबिल चारी में दो गिरफ्तार  

बागेश्वर। बीएसएनएल की केबल चोरी करने के मामले का कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चोरों तक पहुंची है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी ने 22 सितंबर को कोतवाली में चोरी की तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि 15 से 18 सितंबर के मध्य रात्री में अज्ञात चोरों ने सरयू पुल, ब्लॉक और लोनिवि ऑफिस के पास से ओवरहैड केबल करीब 170 मीटर काटकर चोरी कर ली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा-379 में मामला दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक पंकज जोशी को मामले की जांच सौंपी।
कोतवाल डीआर वर्मा ने टीम गठित की और जांच शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की मदद से भतरोला, ठाकुरद्वारा निवासी मनोज कुमार पुत्र सुंदर राम और राजू राम पुत्र पनी राम निवासी फटगली को जौग्याणी रौ पुल के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लगभग तीन किलो तांबे का तार जो ओवरहैड केबल को जलाकर निकाला गया था वह बरामद किया गया। माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 आइपीसी की बढ़ोत्तरी की गई । आरोपितों को अदालत में पेश किया जा रहा है। फिलहाल दोनों के आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। टीम में कांस्टेबल अशोक सिंह, तारा भाकुनी, नंदन प्रसाद शामिल थे।

Advertisement