Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

आंखें तेरी झुकी झुकी……………………………

नई दिल्ली। आंखें हमारे शरीर का वह अभिन्न अंग है जिससे हमें संसार की खूबसूरती देख पाते हैं। सभी लोगों की आंखें अलग-अलग रंग और आकार की होती हैं। कहा जाता है कि आंखें हमारे मन का वह आईना होती है जो सब कुछ बयां कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं कि हमारी आंखों के आकार से हमारे व्यक्तित्व का अंदाजा कैसे लगाया जा सकता है:
1. छोटी आंखें
छोटी आंखों वाले लोग अंतर्मुखी व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उन्हें अकेले रहना और अपने काम से काम रखना पसंद होता है। यदि आपकी आंखें छोटी और पतली हैं तो वह आपकी बुद्धिमता का परिचय देती हैं।
2. बड़ी आंखें
अगर आपकी आंखें बड़ी हैं तो यह आपकी रचनात्मक और शांति प्रिय स्वभाव को दर्शाती हैं। इसके अलावा जिस व्यक्ति की आंखें बड़ी बड़ी होती हैं वह बहुत संवेदनशील होते हैं।
3. घुमावदार आंखें घुमावदार आंखे आपके सर्जनात्मक होने तथा अद्भुत कल्पना-शक्ति को बताती हैं। आप अपनी कल्पना शक्ति के सहारे कई बार अव्यवहार्य सपने बुनने लग जाते हैं।
4. आंखों की बीच की दूरी कम होना
अगर आपकी दोनों आंखों के बीच का अंतर कम है तो हो सकता है कि आप रूढ़िवादी विचारधारा को अधिक महत्व देते हों। आप पहले से चली आ रही परंपराओं को प्राथमिकता देते हुए बदलाव के विरोधी हो सकते हैं।
5. आंखों के बीच की दूरी अधिक होना
आंखों की बीच की दूरी अधिक होना यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति जीवन में आने वाली किसी भी परेशानी के लिए तैयार रहता है। साथ ही ऐसे लोग अचानक आने वाली समस्या को निपटाने की क्षमता रखते हैं।
6. बादाम आकार की आंखें
जिन लोगों की आंखों का आकार बादाम अर्थात आगे की ओर से अधिक चौड़ी और पीछे की ओर से तीखी नुकीली होती हैं, वह अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजों को भी बहुत महत्व देते हैं। तथा साथ ही हर चीज का सकारात्मक पहलू देते हुए संतुलित जीवन जीने की चाह रखते हैं।

Advertisement