April 10, 2025

देश की अस्मिता का सवाल है रामजन्मभूमि: स्वामी प्रबोधनन्द

हरिद्वार ( आखरीआंख समाचार )  हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि देश के अंदर राम जन्मभूमि आंदोलन अर्थात अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण को लेकर इस वक्त पूरे देश के अंदर देश की जनता ने संतो के साथ मिलकर आंदोलन चलाया हुआ है।वर्तमान केंद्र सरकार राम मंदिर के नाम पर भारी बहुमत से सत्ता में आई,लेकिन आज राम मंदिर के नाम पर मौन है।जबकि राम जन्मभूमि देश की अस्मिता का सवाल है।उन्होंने कहा कि राम मंदिर ना बनने के कारण देश के आम जनमानस में भारी रोष है। स्वामी प्रबोधानंद प्रेस क्लब में हिन्दू रक्षा सेना के प्रदेश कमेटी के गठन की घोषणा के वक्त पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिन्दू रक्षा सेना पूरे देश मे हिंदुओ के मान बिंदुओं जैसे गाय,गंगा रक्षा,गावँ ,मठ मंदिरों के संवर्धन से संरक्षण तथा सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित है।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कही ऐसा ना हो कि राम मंदिर के प्रति जनमानस का भारी रोष केंद्र सरकार के लिए खतरा बन जाये।हिन्दू रक्षा सेना अनेक संतो के मार्ग दर्शन में राम जन्मभूमि अधोध्या में मंदिर निर्माण के लिए देश भर में आंदोलन चलाया हुआ है।उन्होंने कहा कि अब देश की जनता अब और इन्तजार नही करना चाहती,जनता जल्द से जल्द अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण चाहती है।क्योकि आज केंद्र के साथ साथ अनेक प्रदेशो की सरकारें राम मंदिर के नाम पर बहुमत पाकर सत्ता का सुख भोग रही है। उन्होंने कहा कि आज सभी राजनैतिक पार्टियां सेकुलरता की तरफ जारही है।जो देश के लिए खतरे की घँटी है। इस दौरान राहुल चैधरी,बाबा हठयोगी,स्वामी विवेकानंद, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद सैनी,कपिल कश्यप, शंकर शर्मा,विपिन सैनी,नितिन त्यागी,सोनू कश्यप,राजीव सैनी,विनोद वर्मा,महेश कुमार,विकास सैनी उपस्थित रहे।