Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

डीएम ने किया बैजनाथ झील का निरीक्षण, एक हफ्ते के अंदर कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

बागेश्वर  गरुड़। ।  जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के लिए वैजनाथ झील में शुरू किये जाने वाले साहसिक गतिविधियों एवं बोटिंग संचालन सहित अन्य किये जा रहे निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी विनीत कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा को निर्देश दियें कि उनके द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे है उन कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता के साथ एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आगामी माह में मा0 मुख्यमंत्री जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, तथा जनपद पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के लिए वैजनाथ झील में बोटिंग का कार्य शुरू किया जाना है, इसके लिए यह जरूरी है कि जो भी कार्य शेष रह गये है उन कार्यो को तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दियें कि झील में जो बोटिंग का कार्य शुरू किया जाना है उसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाय, तथा वैजनाथ झील के आस-पास क्षेत्र की साफ-सफार्इ व्यवस्था भी करने के निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी गरूड राजकुमार पांडे, अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Advertisement