गरुड़ में राशनकार्ड सुधार को लग रहा है एक हफ्ते का कैम्प
बागेश्वर । जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि दिनांक 27 अक्टूबर, 2021 को गरूड में आयोजित तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता द्वारा राशन कार्ड आंनलार्इन न होने व पात्र व्यक्तियों को भी प्राथमिक परिवार (पी0एच0एच0) एवं अन्त्योदय राशन कार्ड जारी करने की शिकायत प्रात्त हुर्इ। जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में राशन कार्ड संबंधी कार्य किये जाने हेतु विकास खंड कार्यालय गरूड में कैंप लगाकर क्षेत्रीय जनता की राशन कार्ड संबंधी समस्या को समाधान करने के निर्देश दियें गयें है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 04 अक्टूबर से 09 अक्टूबर, 2021 तक विकास खंड गरूड में कैंप हेतु पूर्ति निरीक्षण गरूड सहित एक अन्य पूर्ति निरीक्षक व डाटा एंट्री आपरेटर को जनता की समस्याओं के समाधान हेतु तैनात किया गया है।
