Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बैजनाथ पुलिस ने जखेड़ा की लड़की गाजियाबाद से की बरामद

 

बागेश्वर गरुड़ । दिनांक: 09-07-2021 को राजस्व क्षेत्र जखेड़ा में वादी दर्शन राम द्वारा तहरीर दी कि उनकी लड़की घर से बिना बताये कहीं चले गई है। जिस पर राजस्व क्षेत्र जखेड़ा में मु0अ0सं0- 3/21, धारा- 363/365 भा0द0वि0 के तहत लड़की की गुमशुदगी पंजीकृत की गई। महिला सम्बन्धी प्रकरण होने पर उक्त विवेचना शीघ्र ही नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गई।
प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए *श्पलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा* महिला की तलाश/बरामदगी हेतु थाना प्रभारी थाना बैजनाथ व टैक्निकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रकरण में *श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बैजनाथ द्वारा* महिला की तलाश/बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कर टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रकरण में टैक्निकल टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सूचना/लीड पुलिस टीम को दी गई तथा टीम ने अथक प्रयासों से दिनांक: 27-09-2021 को गुमशुदा लड़की को गाजियाबाद(उ0प्र0) से सकुशल बरामद किया गया। जिसे आज दिनांक: 28-09-2021 को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement