Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर में गांधी जयंती के अवसर पर हो रहा क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, इच्छुक यहाँ करे सम्पर्क

बागेश्वर ।   जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया ने अवगत कराया है कि 02 अक्टूबर, 2021 गॉधी जयन्ती के शुभ अवसर पर क्रास कंट्री दौड का आयोजन किया जा रहा है, जिसे विभिन्न आयु वर्ग में कोविड नियमों का पालन करते हुए किया जाना है। उन्होने बताया कि 14 से 18 वर्ष तक के बालक वर्ग जिनका जन्म 31 जुलार्इ, 2003 से 31 जुलार्इ, 2007 के मध्य हुआ हो की 06 किमी0 प्रात: 06.30 बजे भागीरथी बार्इपास से आरे पेट्रोल पंप वापस डिग्री कॉलेज के गेट तक तथा 14 से 18 आयु वर्ग बालिका वर्ग जिनका जन्म 31 जुलार्इ 2003 से 31 जुलार्इ, 2007 के मध्य हुआ हो की 04 किमी0 भागीरथी बार्इपास से आरे बार्इपास होते हुए डिग्री कॉलेज गेट तक होगी। उक्त क्रास कंट्री में प्रतिभाग करने हेतु दिनांक 29 सिंतबर, 2021 से 01 अक्टूबर, 2021 की सांय 05.00 बजे तक जिला खेल कार्यालय बागेश्वर में में आयु प्रमाण पत्र के साथ जिसमें आधार कार्ड, हार्इ स्कूल अंक तालिका या प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, नगर पालिका, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र की फोटो प्रति के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करवाते हुए टोकन प्राप्त करवाना अनिवार्य है। आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार से पंजीकरण नहीं किया जायेंगा। साथ ही यदि किसी भी आयु वर्ग में खिलाडी की आयु अधिक प्रतीत होती है तो आयोजक समिति द्वारा उसे प्रतिभाग नहीं करने दिया जायेगा। क्रांस कंट्री दौड में प्रत्येयक वर्ग में प्रथम से छठवे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को आर्कषक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए खेल विभा के 05963-221546,9412436090 तथा 9412920020 आदि नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

Advertisement