Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 साल की लड़की से हुआ गैंगरेप

मुंबई ,।  लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है। बीती रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। इस बार लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान छीन लिया। अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला को भी देखा। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।  घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में रेलवे पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement