Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले साल सितंबर में

नई दिल्ली । कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्‍ल्‍यूसी) की बैठक में शनिवार को राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने के मांग उठी। वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने बैठक के बाद कहा कि पार्टी में सभी की राय है कि राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। समाचार एजेंसी आरएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी ने एकजुट होकर उन्हें अध्यक्ष बनाने को लेकर सहमति व्यक्त की। अब यह उनके ऊपर है कि वह ऐसा करेंगे या नहीं। सभी की राय है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। इस बीच राहुल गांधी का इस मुद्दे पर बयान सामने आया है।
सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अध्यक्ष बनने के अनुरोध पर राहुल गांधी ने कहा कि वो इसपर विचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं से विचारधारा के स्तर पर स्पष्टता की जरूरत है। कुछ नेताओं ने कहा कि चुनाव तक उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। बता दें कि 2019 के आम चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं।
कांग्रेस कार्यसमिति ने शनिवार को फैसला किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले साल सितंबर में होगा। सीडब्ल्यूसी की लगभग पांच घंटे की लंबी बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और पंजाब के चरणजीत सिंह चन्नी सहित विभिन्न नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने आग्रह किया।  सीडब्ल्यूसी के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया कि सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल सितंबर में होगा। केसी वेणुगोपाल के अनुसार सीडब्ल्यूसी ने संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रम को मंजूरी दी।

You may have missed

Advertisement