Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

 अली खान और करीना कपूर खान की शादी को नौ साल पूरे

नई दिल्ली । बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को नौ साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर करीना कपूर खान ने पति साफ अली खान को खास अंदाज में विश किया है। करीना ने सैफ अली खान के साथ अपनी एक बेहद पुरानी अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जिसे इससे पहले किसी ने भी नहीं देखा होगा। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने सैफ को नौवीं शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी है।
करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अपनी नौवीं शादी की सालगिरह के मौके पर करीना ने सैफ अली खान के साथ की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर ग्रीस की है जिसमें करीना सैफ के गले में हाथ डालकर बैठी हैं। दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं।
करीना ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस तस्वीर क शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘एक बार की बात है जब हम ग्रीस में थे। जहां एक सूप का बाउल था और हम। और इसमें मेरी जिंदगी बदल दी। हैप्पी एनिवर्सरी दुनिया के सब हैंडसम आदमी को।’ करीना कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
करीना कपूर कान के इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें और सैफ को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना की इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, सबा पटौदी ने भी कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। करीना के इस पोस्ट को दोनों के फैंस भी खूब पसंद कर रह हैं। बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर फैंस को हैरान कर दिया था। सैफ और करीना अब दो बच्चों तैमूर अली खान और जेहांगीर अली खान के माता पिता भी बन गए हैं।

You may have missed

Advertisement