Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

खाती गांव से ऊपर पंखू टॉप में फंसे 20 लोगों व 600 बकरियों को सुरक्षित वापस घर पहुंचाया

 

बागेश्वर ।  जनपद क्षेत्रान्तर्गत हुई भारी बारिश/अतिवृष्टि के उपरान्त तहसील कपकोट अन्तर्गत पिंडारी, सुन्दरढूंगा एवं कफनी ग्लेशियर, सरमूल क्षेत्र में दूरस्थ इलाकों में फंसे लोगों को सकुशल सुरक्षित लाने हेतु  जिलाधिकारी बागेश्वर एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में तत्काल खोज बचाव हेतु रेस्क्यू टीमों का गठन कर संबंधित क्षेत्रों में खोजबीन एवं बचाव कार्य किये जाने हेतु टीमों को रवाना किया गया था।
उक्त खोजबचाव अभियान के दौरान दिनांकः 24-10-2021 को जनपद पुलिस, फायर टीम व एस0डी0आर0एफ0 टीम द्वारा संयुक्त रूप से कपकोट क्षेत्र में खाती गांव से ऊपर पंखू टॉप में फंसे 20 लोगों व लगभग 600 बकरियों को सुरक्षित वापस घर पहुँचाया गया। जिस पर ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू टीमों को आभार व्यक्त किया गया।

 

Advertisement