Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

 11.35 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार 

अल्मोड़ा। पुलिस ने 11.35 ग्राम स्मैक के सात नगर के तीन युवकों को पकड़ा है। इसकी कीमत 1 लाख 35 हजार 500 रुपया है। आरोपी नशा करने के उद्देश्य से हल्द्वानी से स्मैक खरीद कर ला रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चौकी बेस प्रभारी एसआई नेहा राणा व एसआई श्याम सिंह बोरा सोमवार की देर सायं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने नगर के तिनाराधार खत्याड़ी के पास आल्टो कार संख्या यूए- 01-6550 को चैक किया गया। इसमें सवार तीन युवकों की शक होने पर तलासी की गई। इस पर कार सवार निहाल पुत्र नदीम निवासी जोशीखोला अल्मोड़ा के पास से 4.95 ग्राम, फरमान पुत्र तस्लीम अंसारी निवासी राजपुरा अल्मोड़ा के पास से 3.13 ग्राम व वसीम शाह पुत्र मकसूद शाह निवासी करबला अल्मोड़ा के पास से 3.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उनके पास से एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार युवकों ने बताया कि नशा करने के उद्देश्य से हल्द्वानी से स्मैक खरीद कर ला रहे थे। गिरफ्तार करने वालों में कां. विरेंद्र सिंह, कां. गोविंद सिंह रहे।

Advertisement