Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सुंदरढूंगा से लापता पांचों पर्यटकों के शव रेस्क्यू कर निकाले   

बागेश्वर । सुंदरढूंगा ग्लेशियर की साहसिक यात्रा में लापता पांचों पर्यटकों के शव रेस्क्यू कर निकाल लिए हैं। उन्हें हैलीकॉप्टर के माध्मय से केदारेश्वर मैदान कपकोट में लाया गया। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पांचों का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। पांचों पर्यटक कोलकाता के रहने वाले हैं। जो प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए यहां आए थे। मौसम खराब होने के कारण वह फंस गए थे। गाइड का अभी भी पता नहीं चल सका है।
प्रशासन से मिली जानकारी  के अनुसार सुंदरढूंगा ग्लेशियर में फंसे पांच पर्यटक तथा एक गाइड में से पांचों पर्यटकों के शव निकाल लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य सदस्यों ने शवों को बर्फ से निकाला। मृतकों के शवों को मंगलवार को सेना के दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से हेलीपैड केदारेश्वर मैदान कपकोट में उतारा गया, जहां से उन्हें कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाचों व्यक्तियों की शिनाख्त उनके परिजनों द्वारा की गई। इसके बाद उनका पीएम किया गया। मृतकों में बंगाल के जिला हावड़ा बागवान निवासी सागर दे उम्र 27 वर्ष, चंद्रशेखर दास 32, सरित शेखर दास 35 तथा प्रीतम राय उम्र 27 जो नदिया राजघाट के निवासी थे। साधुन बसाद उम्र 63 कोलकत्ता बिहाला के निवासी थे। सभी की पहचान उनके परिजनों सुब्रोतो दे, अभिजीत राय एवं विश्वजीत दास द्वारा की गई। ग्लेश्यियर में लापता गाइड खिलाफ सिंह दानू का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया। उनकी खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ टीम कपकोट हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सभी की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि सभी रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा कठिन परिस्थितियों में भारी बर्फबारी में कड़ी मेहनत कर रेस्क्यू कार्य कर शवों को निकाला।

Advertisement