Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

बागेश्वर में वाहन दुर्घटना में 5 पर्यटकों की मौत 7 घायल, हल्द्वानी रेफर को की जा रही चॉपर की व्यवस्था, घायलों में कौसानी का भी एक शामिल

बागेश्वर  ।   तहसीलदार कपकोट से प्राप्त सूचना के अनुसार कपकोट क्षेत्रान्तर्गत आज अपरान्हन 01.30 बजे ग्राम सभा करौली के स्थान बैटॉप तोक के समीप फरसाली शामा मोटर मार्ग में वाहन संख्या यू.के.04पीए-1376 एवं वाहन संख्या यू.के.04पीए- 1755 टंपो टे्रवलर वाहन पर्यटको को लेकर मुनस्यारी से बागेश्वर की ओर आ रहे थे। उक्त स्थान बैटॉप के समीप दोनो वाहन आपस में टकराने से वाहन संख्या यू.के.04पीए-1376 लगभग 30 मीटर नीचे गहरी खार्इ में जा गिरा तथा वाहन संख्या यू.के.04पीए-1755 जिसमें कुल 12 व्यक्ति सवार थे जो सडक पर ही पलट गया। वाहन संख्या यू.के.04पीए-1376 में कुल 12 व्यक्ति सवार थे जिसमें 11 पर्यटक एवं 01 वाहन चालक है तथा सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के बताये जा रहे है, जिसमें 05 पर्यटको की मौके पर ही मौत हो गयी। उक्त वाहन में 07 पर्यटक चोटिल एवं घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय नागरिको एवं एसडीआरएफ, अन्गिशमन द्वारा घायलो को निकालकर वाहनो द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कपकोट भेजने के उपरान्त जिला चिकित्साल बागेश्वर भेजे गये है। तथा वाहन संख्या यू.के.04पीए- 1755 जो कि सडक पर ही पलटी हुर्इ है में 01 ड्रार्इवर सहित कुल 12 लोग सवार थे सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के है, जिसमें 04 को मामूली चोट होने के कारण मौके पर ही स्वास्थ विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया हैं, तथा अन्य 08 व्यक्ति स्वस्थ है। वाहन संख्या यू.के.04पीए-1376 में सवार 07 घायलो को उचार हेतु जिला चकित्सालय बागेश्वर तथा 05 मृतको को भी जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया हैं। मृतको व्यक्तियों में किशोर घटक पुत्र पार्वती चन्द्र उम्र 59 वर्ष, निवासी रानीगंज आसनसोल पश्चिम बंगाल, सावोनी चक्रवर्ती पत्नी जादू नाथ उम्र 55 निवासी आसन सोल पश्चिम बंगाल, सुबतो भट्टाचार्य पुत्र सुशील भट्टार्चा उम्र 61 निवासी दुर्गापुर स्टील प्लांट वर्धमान पश्चिम बंगाल, चन्द्रना खान पत्नी टीपू खान उर्फ समोज 64 निवासी रानीगंज आसनसोल पश्चिम बंगाल, तथा रूना भट्टाचार्य पत्नी सुबतो भट्टाचार्य उम्र 56 वर्ष निवासी दुर्गापुर स्टील प्लांट वर्धमान पश्चिम बंगाल तथा घायल व्यक्तियों में मनोज पुत्र दिवान सिंह वाहन चालक उम्र 30 वर्ष, निवासी कौसानी बागेश्वर, जयनाथ पुत्र स्व0 मलिक चक्रवर्ती 64, मधु चन्द्र पुत्र जायनाथ 55, जगन मॉय पुत्र माझव 67, चिनमय बनर्जी पुत्र विश्वनाथ 60, टिपू खान उर्फ समोज पुत्र नदीम 71 तथा दिपन मित्रा पुत्री पार्वती चन्द उम्र 40 वर्ष को गंभी हालत में होने के कारण जिला अस्पताल बागेश्वर में लाया गया है तथा जितेन्द्र कुमार पुत्र मोती राम वाहन चालक उम्र 27 वर्ष निवासी आवला कोटाबाग कालाढुगी हल्द्वानी तथा शुभ्रा रॉय पत्नी देव शंकर 37, अहिन्द्रा कुमार रॉय पुत्र देव शकर रॉय एवं मिन्दल आचार्य पत्नी स्व0 सुनील कुमार आचार्य निवासी सभी पश्चिम बंगाल को मामूली चोट आयी है।

 

You may have missed

Advertisement