May 3, 2026

 बैजनाथ एवं  डंगोली पुलिस ने  चैंकिंग  में 2 आरोपियों को 76 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर गरुड़ ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशत किया गया है।
उक्त क्रम में *श्क्षेत्राधिकारी  बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांक: 27-10-2021 को *थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री कैलाश सिंह बिष्ट के निर्देशन में* थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति-व्यवस्था/चैकिंग ड्यूटी के दौरान गरुड़-ग्वालदम रोड हैलीपेड के नीचे संदिग्ध व्यक्ति *चंदन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी- बदियाकोट, कपकोट* को वाहन कार संख्या UK-02-TA- 2162 में 03 पेटी(36 बोतल) बोतल अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। जिस सम्बन्ध में आरोपी कोई भी कागजात/लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0- 38/21, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में *उ0नि0 श्री जीवन सिंह चुफाल चौकी प्रभारी डंगोली द्वारा पुलिस टीम के साथ* चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था/मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान रीठा परकोटी बैंड पर संदिग्ध व्यक्ति राजेन्द्र सिंह नेगी पुत्र धर्म सिंह नेगी निवासी ग्राम-कोलपुरी तहसील व थाना थराली, जनपद-चमोली को वाहन पिकअप संख्या UK-011-CA1425 में 40 बोतल अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। अंग्रेजी शराब के सम्बंध में आरोपी राजेन्द्र सिंह कोई भी लाइसेंस/कागजात नहीं दिखा पाया।
इस पर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के साथ उक्त आरोपी राजेन्द्र सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा चौकी डंगोली में उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 39/2021 U/S 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।