Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची ललितपुर कस्बा पाली में मृतक किसान के घर पहुंचकर मिली परिजनों से

ललितपुर  कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार सुबह ट्रेन से ललितपुर पहुंची। वह यहां पाली कस्बे के किसान बल्लू पाल के घर गयीं। बल्लू ने 26 अक्टूबर को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का कहना है कि खाद की कमी से फसल खराब हो रही थी, जिससे आहत होकर उसने जान दी थी। शुक्रवार देर रात प्रियंका गांधी का ललितपुर में खाद की समस्या के बीच किसानों का दुख-दर्द बांटने के लिए ललितपुर आने का कार्यक्रम तय किया गया। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे साबरमती एक्सप्रेस से जैसे ही ललितपुर स्टेशन पर उतरीं सैकड़ों कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद ब्रजलाल खबरी, राहुल रिछारिया समेत तमाम नेता और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता तड़के ही स्टेशन पहुंच गए थे।
मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका ने बताया कि चार किसानों में से दो ने खाद नहीं मिल पायी इसलिए आत्महत्या कर ली जबकि दो की लाइन में खड़े-खड़े मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि भूखे-प्यासे एक किसान चार दिन से और एक दो दिन से लाइन में खड़ा था, खाना खाने इसलिए नहीं जा सकते थे कि एक बार लाइन से हटते तो नंबर चला जाता। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को खाद वितरण की सही व्यवस्था करानी चाहिए थी लेकिन वह पूरी तरह फेल हुई और जो खाद आयी भी उसकी कालाबाजारी हो गयी। उन्होंने कहा सरकार ने बोरी महंगी कर दी और बोरी में खाद कम कर दी। प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि जिस सरकार में किसानों को कुचला जा रहा है उसमें किसानों को न्याय कैसे मिलेगा। प्रियंका ने कहा कि मंत्री का बेटा किसानों को कुचलता है और मंत्री अभी भी सरकार में है तो किसानों की जांच कैसे होगी और न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा किसान महीनों से सड़क पर हैं उनको न्याय की बात तो दूर बल्कि मारा जा रहा है। बुन्देलखण्ड के किसानों का दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए वह रात-रात भर खेतों में पड़ा रहता है लेकिन सरकार खाद-पानी तक नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा ऊपर वाले ने बारिश करके पानी दे दिया तो किसानों से सोचा अब अफसल अच्छी होगी लेकिन करकार ने खाद नहीं दी। प्रियंका ने कहा यहां के किसानों की हालत देखकर दिल दहल जाता है, वह पूरी तरह कर्ज में दबा है।
Advertisement