Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

6 रुपए के शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न, सालभर में एक लाख बन गए 42 लाख रुपए

नई दिल्ली , । शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं जिनके स्टॉक खरीदकर निवेशक सालभर में मालामाल हो गए। इनमें से कुछ पेनी स्टॉक भी हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक गीता रिन्यूएबल एनर्जी का है। इस कंपनी के स्टॉक ने एक साल में 4,097 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल पहले इस कंपनी का स्टॉक प्राइस 6.07 रुपये था जो अब 255 रुपये के स्तर पर है।
गीता रिन्यूएबल का स्टॉक प्राइस, इस साल 26 अक्टूबर को शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 328.35 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, तब से इसमें मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। फिलहाल,  स्टॉक का प्राइस 255 रुपये के स्तर पर है। इसके अलावा कंपनी का मार्केट कैपिटल 104.78 करोड़ रुपए है।
एक साल में इतनी बढ़ी रकम,  एक साल पहले गीता रिन्यूएबल एनर्जी के स्टॉक में एक लाख रुपए का दांव लगाया गया होता तो ये रकम आज करीब 42 लाख रुपये हो जाती। गीता रिन्यूएबल एनर्जी के जून तिमाही के नतीजों को देखें तो कंपनी का रेवेन्यू 0.6 करोड़ रुपये रहा है और कंपनी का प्रॉफिट 3.62 करोड़ रुपये रहा है।
पेनी स्टॉक को लेकर रहें सतर्क , यहां आपको बता दें कि पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है। ऐसे में जरूरी है कि अच्छी तरह रिसर्च करने के बाद रिस्क को समझते हुए पेनी स्टॉक्स में पैसा लगाएं।

You may have missed

Advertisement