Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, आज राहुल गांधी करेंगे गोवा का दौरा

नई दिल्ली  । अगले साल गोवा में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारी करने में लग गई है। इसीलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलने के लिए पहले शनिवार को गोवा जाएंगे। कांग्रेस गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि राहुल गांधी पणजी के पास बम्बोलिम में एसपीएम स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और दिन के दौरान पार्टी स्तर के कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रविवार को कांग्रेस नेता वेलसाओ में मछुआरों से मुलाकात भी करेंगे। चोडनकर ने कहा, राहुल गांधी वेलसाओ (एक तटीय गांव) में मछुआरों के साथ-साथ उन लोगों के साथ बातचीत करेंगे जो रेलवे दोहरीकरण परियोजना (जो उसी गांव से होकर गुजरती है) से प्रभावित होंगे।
चोडनकर ने कहा कि गांधी एसपीएम स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने से पहले पणजी में खनन उद्योग के बंद होने से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी तीन दिवसीय गोवा दौरा कर चुकी हैं और राहुल गांधी राज्य का दौरा करने पहुंच रहे हैं।
2022 में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर के साथ गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में एक बैठक में भाग लिया था। इस मीटिंग में संभवत: चुनावों की तैयारी को लेकर चर्चा की गई थी।

You may have missed

Advertisement