Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

हमें लोगों के सामने बीजेपी के झूठों का पर्दा फाश करना होगा : सोनिया पार्टी मीटिंग में सोनिया गांधी का बीजेपी पर हमला


नई दिल्ली ,। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में महासचिवों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी के प्रदर्शन से लेकर जमीनी स्तर तक कांग्रेस के संदेश पर बात की। इसी के साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर भी हमला किया। उन्होंने पार्टी मीटिंग में कहा कि हमें लोगों के सामने बीजेपी के झूठों का पर्दा फाश करना होगा। सोनिया गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की बैठक में अनुशासन और एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने की भावना निजी महत्वाकांक्षाओं से ऊपर होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई कार्यकर्ताओं को मिथ्या प्रचार की पहचान करने और उससे मुकाबले के लिए तैयार करने के साथ शुरू होती है।
अपनी बैठक में बीजेपी पर हमला करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, हमें वैचारिक रूप से बीजेपी/आरएसएस के अभियान से लडऩा चाहिए। अगर हमें यह लड़ाई जीतनी है तो हमें दृढ़ विश्वास के साथ ऐसा करना होगा और हमें लोगों के सामने उनके झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार की ज्यादतियों के शिकार लोगों के लिए लड़ाई और तेज करनी चाहिए।
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस का संदेश जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच रहा है, मुझे नीतिगत मुद्दों पर राज्य के नेताओं के बीच स्पष्टता, सामंजस्य की कमी दिखती है।

You may have missed

Advertisement