Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रभारी रूचि गुप्ता 3 दिसंबर को दून में

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  आगामी 3 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रभारी रूची गुप्ता उत्तराखण्ड आ रही है। एनएसयूआई छात्र संगठन उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम बेहतर भारत में वह छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मोहन भण्डारी ने कहा कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबद्व निजी कालेजांे को उच्च न्यायालय के बाद भी बढ़ी हुई फीस लौटाने को तैयार नही है। इससे यह साफ है कि सरकार के मंत्री विधायक ही इस संस्थाओं के पीछे उत्तराखण्ड में न्याय व्यवस्था चैट हो चुकी है। सरकार द्वारा न्यायालय के आदेश के बाद भी कोइ्र कार्रवाही नहीं की जा रही है जिसका राष्ट्रीय छात्र संगठन विरोध करता है उन्होने कहा कि प्रभारी रूची गुप्ता द्वारा बेहतर भारत कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं से निम्नलिखित ऐजेंडो पर चर्चा की जायेगी। छात्र अधिकार आयोग की स्थापना, फीस में कटोती और सीटो में बढोतरी, महिलाओं के लिए मुफ्रत शिक्षा, परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की समाप्ती, अंग्रेजी की कक्षाऐं, यूथ क्लब की स्थापना आदि। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी निशिल काम्बले व प्रभारी जिला डिम्पल शैली उपस्थित रहे।
Advertisement