Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बीएड टीईटी बेरोजगारों का अपनी मांगों को लेकर धरना जारी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  बीएड टीईटी बेरोजगार अभ्यर्थियों का अपनी मांगों को लेकर अनिश्चिकालीन धरना जारी है। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांग को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे अभ्यर्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
उनका कहना है कि बीएड टीईटी प्रथम उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनायें। जिस तरह शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने शिक्षा सचिव को आदेश दिये हैं कि प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली जल्द कार्यवाही करके स्वयं मुख्यमंत्री से अनुमोदन करेंगे तो शिक्षा मंत्री को स्वयं रूचि दिखानी चाहिये क्योंकि बेरोजगारों ने अपना भविष्य दांव पर लगा दिया है। लगातार शिक्षा मंत्री के पास जाकर बेरोजगार अपना दुखड़ा रो रहे हैं तो शिक्षा मंत्री को बेरोजगारों के भविष्य के साथ अन्याय नहीं करना चाहिये।
    दूसरी तरफ बीएड टीईटी बेरोजगार अभ्यर्थियों का धरना 60 दिन पूरे हो गये हैं लेकिन बीएड टीईटी बेरोजगारों को उम्मीद की किरण दो माह बाद भी नहीं दिखाई दे रही है। बेरोजगार आस लगाये बैठे हैं कि शिक्षा मंत्री के स्तर से प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली संशोधित की जाय ताकि बेरोजगारों का भविष्य बरबाद ना हो। धरने में मंदीप कुमार, कुलदीप कुमार, राजकिशोर शाह, सुनील, सुरेश चन्द्र, प्रमोद कुमार, गणेश आर्य, ओमप्रकाश, बलवीर, अरविन्द, पुष्पेश कुमार आदि शामिल रहे ।

You may have missed

Advertisement