Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बीजेपी सरकार से उठ चुका जनता का विश्वास: प्रदीप भट्ट

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप भट्ट ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी को नहीं जिता पाये इसका साफ सन्देश है कि त्रिवेंद्र रावत पर से जनता का भरोसा उठ गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार पलायन रोकने के दावे कर रही है मगर हकीकत में इनकी दावों की पोल खुल रही है। पहाड़ में पेयजल, चिकित्सा, संचार, शिक्षा, सड़क जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनपद उत्तरकाशी क्षेत्र भर्मण के दौरान उन्होंने कई खामियां देखी जिनमे मोबाइल नेटवर्किंग, पेयजल, शिक्षा, सड़क एवं स्वास्थ्य की समस्याएं प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि कमद क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं किंतु राज्य सरकार उस दिशा में ध्यान नही दे रही है सरकार की उदासीनता के चलते पर्यटन का हब बनने वाला कमद क्षेत्र आज हाशिये पर है उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो वे स्थानीय जनता के साथ सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
Advertisement