September 29, 2026

डीएम बागेश्वर ने दी दीपावली की बधाई

 

 

बागेश्वर । धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन पर्व पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने समस्त जनपद एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधार्इ एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने जनपद में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए र्इश्वर से प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने अपने बधार्इ संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश का त्यौहार है, जिसे सभी आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम र्इको फ्रैंडली दीपावली मनायें ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसमें किसी प्रकार की कोर्इ ढिलार्इ एवं लापवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्यौहार के अवसर पर बाजार में रौनक रहती है इसके लिए बाजार में निकलते समय सभी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

You may have missed