September 29, 2026

रजिस्ट्रार कानूनगो का कार्य बहिष्कार जारी

बागेश्वर। बागेश्वर में रजिस्ट्रार कानूनगो संघ लंबित मांगों का निराकरण को लेकर आंदोलित हैं। बुधवार को भी संघ ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। उन्होंने नारेबाजी के साथ तहसील परिसरों में धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा
उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने कहा कि लंबे समय से नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित नहीं किया जा रहा है। रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन भी नहीं हो सका है। उन्होंने कंप्यूटर प्रशिक्षण स्टाफ की तैनाती करने, एक माह का अतिरिक्त वेतन अनुमन्य कराने, तहसील अभिलेखागार के लिए बस्तावरदार, अनुसेवक की तैनाती, भत्ता, रिक्त पदों पर पटवारी संवर्ग से पदोन्नति, भूलेख कंप्यूटर केंद्रों में नियमित कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की मांग की। इस मौके पर नंदन सिंह मटियानी, देश दीपक वर्मा, संजय कुमार मुनगली, शिवदत्त तिवारी, दयाल गिरी गोस्वामी आदि मौजूद थे।

You may have missed