Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

यशपाल आर्य के साथ जनाक्रोश रैली में पहुंचे हरीश रावत   -गरीबों के लिए बनी 169 योजनाओं को भाजपा ने बंद करवाया: हरदा  

नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ भवाली के रामलीला मैदान में हुई जनाक्रोश रैली में पहुंचे। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोग देश की व्यवस्था के विरोध में थे। भाजपा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस ने गरीबों व आम लोगों के लिए 169 से अधिक योजनाएं बनाईं, पर भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को बंद करवा दिया है। इसलिए कांग्रेस आज एकजुट होकर इसका जवाब देने को खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में गरीब जनता और असहाय वर्ग भाजपा को इसका जवाब देने को तैयार है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भाजपा पर आक्रामक हमले किए। कहा कि भाजपा महात्मा गांधी और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ने देशभर में जो 116 संस्थानों को शुरू कराया था, भाजपा ने उन्हें बंद करवा दिया। रावत ने कहा कि मैं भी राजनीतिक दांव पेंच में पिस गया था। कोई ऐसा मुख्यमंत्री नहीं था, जो राष्ट्रपति शासन के बाद वापस आया पर मैं मजबूती से लड़कर वापस आया। रैली के दौरान हरीश रावत ने भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट व उनकी पत्नी गीता बिष्ट सहित 18 प्रधानों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। रैली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक सरिता आर्य, संजीव आर्य, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, खष्टी बिष्ट, नगर अध्यक्ष हितेश बिष्ट, किशन अधिकारी, ममता बिष्ट, पूजा भारती, पंकज आर्य, महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, तुलसी बिष्ठ, कमला चौधरी, जानकी आर्य, तरुण साह, अफसर अली, संदीप गड़िया, मो. सैफ आदि मौजूद रहे।

Advertisement