कपकोट पुलिस ने 586 ग्राम चरस के साथ किया 1 गिरफ्तार
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करनें वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एसओजी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी कपकोट/बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांकः 11-12-2021 को *प्रभारी एस0 ओ0 वंदना चौहान, के नेतृत्व में थाना कपकोट पुलिस टीम और एस०ओ०जी ०बागेश्वर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ किये जाने पर *टीम को मोहन सिंह ऐठानी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद हुई।*
पुलिस टीम द्वारा मौके सेकुल बरामद 586 ग्राम चरस के साथ आरोपी मोहन सिंह ऐठानी को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के विरूद्ध थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 106/21, धारा- 8/20/60एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
