March 8, 2026

कब होगी EO की नियुक्ति: डीके जोशी एडवोकेट हइकोर्ट

बागेश्वर गरुड़ । नगर पंचायत गरुड़ के अधिशासी अधिकारी(EO) की नियुक्ति 6 महीने बीत जाने के बाद भी नही किया जाना ये हमारे जनप्रतिनिधियों की घोर उदाशीनता व सरकार की घोर लापरवाही है । जुलाई 2021 में नगर पंचायत गरुड़ के गठन की अधिसूचना जारी कर DM बागेश्वर को प्रशाशक व SDM गरुड़ को EO नियुक्त कर शिव सिंह बिष्ट व चंदन राम दास जी ने बेमन से अपना वादा कागजो में पूरा तो कर दिया लेकिन धरातल पर काम तभी प्रारम्भ होगा जब एक स्वतंत्र EO की नियुक्ति की जाएगी।

विधानसभा आम चुनावों से पहले ये अधूरा कार्य पूरा हो ऐसी मांग गरुड़ सिविल सोसाइटी द्वारा हमारे माननीय विधायक श्री चंदम राम दास जी व बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री शिव सिंह बिष्ट जी से की जाती है। आशा है आप तुरंत नगर पंचायत गरुड़ के लिए पूर्ण कालिक EO नियुक्ति की कार्यवाही करेंगे।