Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

सीओ ने किया थाने का निरीक्षण


बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक ने रविवार को थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी और पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग आदि करने के साथ ही परिसर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब और नशे से जवानों को दूर रहना होगा। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, थाने में मौजूद अस्लाह, कारतूस व आपदा प्रबंधन के उपकरणों आदि का मुआयना किया। कार्यालयी अभिलेखों रोकड़ बही, अपराध रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के सम्मेलन में उनकी समस्याएं सुनी। उन्हें अपराधों की रोकथाम, थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किये जाने, थाना अभिलेखों, आपदा उपकरणों का रखरखाव सही रखने आदि के बारे में थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शराब का सेवन नहीं करने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग, व्यायाम व संतुलित आहार लेने को कहा। आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि जनता के साथ पुलिस का अच्छा व्यव्हार होना चाहिए। जिससे पुलिस की छवि अच्छी बनी रहे। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष वंदना चौहान आदि मौजूद थे।

Advertisement