बैजनाथ पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल किया बरामद
बागेश्वर। बागेश्वर में बैजनाथ पुलिस ने गुमशुदा महिला को अल्मोड़ा से बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी कैलाश बिष्ट ने बताया कि एक अक्टूबर को खीम राम निवासी ग्राम मैगड़ीस्टेट ने पुलिस को तहरीर सौंपी की उसकी पत्नी के घर से बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस ने शनिवार को महिला को अल्मोड़ा से सकुशल बराकर किया और परिजनों को सौंप दिया है।
