May 3, 2026

बैजनाथ पुलिस ने 19 बोतल शराब के साथ किया एक गिरफ्तार


बागेश्वर गरुड़ । । बैजनाथ पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहे 19 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य मामले में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे चालक को भी गिरफ्तार कर लिया और वाहन भी सीज कर दिया। बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी दीपक बघरी पुत्र गोपाल सिंह बघरी,निवासी ग्राम चलकाना थाना कपकोट, उम्र 21 वर्ष को पिगलों तिराहा डंगोली के पास से 19 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एक अन्य मामले में खीम सिंह रावत पुत्र महेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम मन्यूड़ा थाना बैजनाथ शराब पीकर वाहन चला रहा था। पुलिस ने वाहन संख्या यूके 02 टीए 1501 को सीज कर दिया और अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया।