June 19, 2026

बैजनाथ पुलिस ने13 बोतल देशी मसालेदार शराब के साथ किया 01 आरोगिरफ्तार।

बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी कपकोट/बागेश्वर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांकः 13-12-2021 को थानाध्यक्ष श्री कैलाश सिंह बिष्ट, थाना बैजनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सीमैप गेट, पुरड़ा के पास एक व्यक्ति मनोज कुमार पुत्र दयाल राम निवासी- लखनी, जनपद- बागेश्वर उम्र- 29 वर्ष को 13 बोतल देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0- 45/21, धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

You may have missed