Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

अब केजरीवाल ने उत्तराखंड में चला अपना मास्टर स्ट्रोक


कशीपुर , । उत्तराखंड में पहली बार तीसरे विकल्प के तौर पर चुनावी मैदान में आई आम आदमी पार्टी ने अब महिला कार्ड खेल दिया है। मंगलवार को उत्तराखंड के काशीपुर में आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। एक परिवार की हर महिला को अलग-अलग एक हजार रुपए मिलेंगे। एक परिवार में अगर पांच महिलाएं है तो पांचों को इसका लाभ मिलेगा। आप का महिला कार्ड कांग्रेस और भाजपा के महिलाओं को लुभाने के लिए किए जा रहे वादे के बाद आया है जो कि चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है।
उत्तराखंड में मुफ्त बिजली, रोजगार और मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी के बाद अब महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपए देने की गारंटी के जरिए आप ने आधी आबादी को साधने की कोशिश की है। उत्तराखंड में अपने 5वें दौरे पर मंगलवार कोअरविंद केजरीवाल काशीपुर पहुंचे। केजरीवाल ने कहा किउत्तराखंड नवनिर्माणमें महिला सशक्तिकरण का अहम योगदान होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले तीन-चार माह में कई बार उत्तराखंड आया हूं। और मैं जब भी यहां आता हूं तो एक गारंटी देकर जाता हूं। मैं ऐसा इसलिए करता हूं,क्योंकि सालों से यहां दूसरी पाटियों ने वादे किए और बाद में भूल गए। कहा किमैं जबगारंटी देकर जाता हूं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कार्ड लेकर घर-घर जाते हैं और लोगों के साइन करवाते हैं।ताकी बाद मैं अगरहम मुकरें तो जनता के पास हमारी गारंटी का सबूत रहे। हमारी गारंटी से यहां के नेताओं को इतनी परेशानी हो रही है कि वह कोर्ट पहुंच रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस बार चुनाव मेंमहिलाएं निर्णायक की भूमिका मेंहोंगी।भाजपा औरकांग्रेस ने प्रदेशवासियों को सिर्फ छला है।इस बार महिलाएं दोनों पार्टियों को दुत्कार कर झाड़ूकोवोट देंगी। इस बार महिलाएं उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकारबनाएंगी।
आधी आबादी पर सबसे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किया जिन्होंने यूपी में 40 परसेंट सीटों पर महिलाओं को लड़ाने का ऐलान किया। इसके बाद उत्तराखंड में भी महिलाओं की भागीदारी को लेकर मांग उठने लगी। कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी महिलाओं को टिकट में पहले से ज्यादा भागीदारी देने का दावा किया। इसके बाद भाजपा ने हर विधानसभा में महिला प्रभारी बनाकर महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व शुरू करने का ऐलान किया। इस तरह से हर पार्टी आधी आबादी पर फोकस करने जा रही है।
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल 5 बार उत्तराखंड आ चुके हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में रोड शो और बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। अबकी बार केजरीवाल ने काशीपुर को चुना है। जो कि तराई क्षेत्र है। कृषि कानून वापस लेने के बाद केजरीवाल का काशीपुर दौरा अहम माना जा रहा है। इससे पहले आप ने उत्तराखंड में सरकार आने पर मुफ्त बिजली, रोजगार गारंटी योजना, मुफ्त तीर्थ योजना और उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का ऐलान किया है। साथ ही केजरीवाल तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। अब केजरीवाल ने काशीपुर से महिलाओं को साधने की कोशिश की है।

Advertisement