Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

डीएसबी होस्टल में 24 छात्राएं बीमार

नैनीताल ( आखरीआंख समाचार )  डीएसबी परिसर के एसआर हॉस्टल में ठंड व दूषित पानी की सप्लाई होने से 24 छात्राएं बीमार पड़ गई हैं। औसतन हर रोज पांच छात्राएं बीमार पड़ रही हैं। यदि प्रबंधन ने जल्द इस पर संज्ञान लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की तो स्थिति और विकराल हो सकती है। बीमार छात्राओं ने परिसर के निदेशक प्रो. एलएम जोशी से शिकायत कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल में चूने वाला पानी आ रहा है, जिसके कारण उनके स्वास्थ पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही ठंड से यहां पर रहना मुश्किल होता जा रहा है। यहां पर न तो हीटर लगे हैं और न ही अलाव आदि की व्यवस्था की गई है। बीमार पडने पर दवा भी नहीं मिल पाती है। एक अदद दवा के लिए प्रार्थना पत्र लिखना पड़ता है उसके बाद ही दवा उपलब्ध हो पाती है। दूषित पानी व ठंड की वजह से औसतन पांच छात्राएं रोज अस्पताल पहुंच रही हैं। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए। चीफ प्रीफेक्ट उर्मिला के अनुसार रोज वार्डन को इस लिखित तौर पर दिक्कतें बताई जा रही हैं। इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया

You may have missed

Advertisement