Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

हरीश रावत ने ली तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा से बीजेपी सरकार पर चुटकी


पौड़ी। मंगलवार को चौबट्टाखाल में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही भरोसा भी दिलाया कि कांग्रेस सरकार में आते ही महंगाई पर अंकुश लगाया जाएगा, बेरोजगार हाथों को काम मिलेगा। डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकारों को हर मोर्चे पर विफल बताया। साथ ही तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा से बीजेपी सरकार पर चुटकी भी ली। हरीश रावत ने कहा कि तीन साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने उज्याडु बैलों का साथ होने के बावजूद 32 हजार युवाओं को रोजगार दिया। बीजेपी सरकार 32 सौ बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं दे पाई। रावत ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही 28 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पूर्व सीएम रावत ने आगे कहा कि स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने की उनकी कार्यशैली के बूते ही राष्ट्रपति भवन के मीनू में झंगोरे की खीर पहुंचीं, साथ ही मंडुवे को पूरे देश को पहचान मिली।

Advertisement