Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

फूड पॉयजनिंग पर भ्रामक/अफवाह फैलाने वालों पर जिलाधिकारी ने एसपी को दिए निर्देश

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में आज गौरव पूत्र गोपाल सिंह उम्र 14 वर्ष, पंकज सिंह पुत्र नन्दन सिंह उम्र 10 वर्ष, खड़क सिंह पुत्र केदार सिंह उम्र 11 वर्ष, सुहानी पुत्री प्रेम सिंह उम्र 07 वर्ष ग्राम बास्ती तथा आरती मेहरा पुत्री किशन सिंह उम्र 02 वर्ष ग्राम सनगाड़ के आज तबीयत खराब होने के कारण जिला चिकित्सालय बागेश्वर पहुॅचे, यहॉ पहुॅचकर चिकित्सकों के द्वारा जॉच करने पर पाया गया कि उक्त मरीजों को फूड प्वार्इजनिंग से सम्बन्धित बीमारी के कोर्इ लक्षण नहीं हैं। इन व्यक्तियों का स्वास्थ्य सामान्य रूप से खराब हुआ है। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है, मरीजों की स्थिति सामान्य है।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जनपद के पुलीस अधीक्षक सहित सभी उप जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए है कि ग्राम बास्ती के विवाह समारोह में हुर्इ घटना के सम्बन्ध में गलत अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखते हुए कड़ी कार्यवाही की जाय, उन्होंने कहा कि गलत भ्रामक अफवाह फैलाने से वातावरण खराब हो सकता है, इस तरह के प्रवृत्ति वाले लोगों पर पैनी नजर बनाये रखने के निर्देश दिए है।

 

Advertisement