September 29, 2026

आनंद बिष्ट को बनाया कुमाऊं मंडल सह सचिव


बागेश्वर। एनयूजे आई के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, सचिव मनोज लोहनी और कुमाऊं मंडल के महामंत्री भगवान सिंह गंगोला सोमवार देर शाम बागेश्वर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला कार्यकारिणी ने उनका स्वागत किया। सूचना विभाग के कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर अशोक लोहनी को कुमाऊं मंडल का सचिव तथा आनंद बिष्ट को प्रदेश कार्यकारिणी के सह सचिव बनाया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता, महामंत्री योगेश नगरकोटी, कोषाध्यक्ष सुष्मिता थापा, देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

You may have missed