एनयूजेआई गरुड़ इकाई के अनिल अध्यक्ष, दिनेश महामंत्री
बागेश्वर गरुड़ । एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता के निर्देश पर गरुड़ इकाई की बैठक हुई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और संयोजक चंद्रशेखर बड़सीला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गरुड़ इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयोजक बड़सीला ने सभी सदस्यों को संगठन के नियम, उद्देश्यों की जानकारी दी। बैठक में कार्यकारिणी गठन पर चर्चा हुई। इसमें सर्वसम्मति से अनिल पांडे को ब्लॉक अध्यक्ष, दिनेश नेगी को महामंत्री, जगदीश पांडे उपाध्यक्ष, जबकि रमेश चंद्र पांडे ब्रजवासी और अर्जुन राणा को संरक्षक बनाया गया। बैठक में मौजूद संगठन के प्रदेश सहसचिव आनंद बिष्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली।
