Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

राहुल ने की सभी मतदाताओं से निडर होकर वोट देने की अपील,मंगलौर में विशाल जनसभा की सम्बोधित


नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर गुरुवार को सभी मतदाताओं से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
गांधी ने कहा कि देश में डर का माहौल है और इस डर को खत्म करने के लिए सभी मतदाताओं को बाहर आकर मतदान करना चाहिए और जो सरकार भय का माहौल पैदा किए हुए है, उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
गांधी ने ट्वीट कर कहा, देश को हर डर से आजाद करो, बाहर आओ वोट करो।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण का मतदान होना है

Advertisement