Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

बोरे में सिक्के भरकर स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचा शख्स, लाया था एक, दो और 10 रुपए के सिक्के


नई दिल् । असम के एक लडक़े ने स्कूटर खरीदने के लिए ऐसा किया कि शोरूम के मैनेजर और सेल्समैन भी हैरान रह गए। ये शख्स स्कूटी खरीदने के लिए बोरे भरकर पैसे लाया था। इस शख्स ने बताया कि वह महीनों से सेविंग कर रहा था। जब पैसे पूरे हो गए तो वह बोरी भरकर शोरूम पहुंच गया। बोरे के अंदर एक, दो और 10 रुपए के सिक्के थे। स्कूटी खरीदने वाला शख्स पेशे से एक दुकानदार है। वह अपने काम के लिए कई समय से स्कूटी खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने महीनों पहले सेविंग करना शुरू किया। कभी एक रुपया तो कभी दो रुपये और कभी दस रुपए के सिक्के जमा करता गया। हाल ही में उसने शोरूम पहुंचकर स्कूटी खरीदी। जब वह बोरे में भरकर स्कूटी लेने पहुंचा तो शोरूम के मैनेजर और कर्मचारी भी हैरान रह गए। शोरूम के स्टाफ को पैसे गिनने में काफी समय लगा, क्योंकि वह शख्स एक, दो और 10 रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा था इसलिए गिनने में देरी लगी। हालांकि गिनती पूरी होने के बाद शोरूम मैनेजर ने शख्स को स्कूटी की चाबी दी।  

Advertisement