September 1, 2026

2 रुपये के इस स्टॉक ने 1 लाख रुपये को बना दिया 1.81 करोड़, अब 550 तक पहुंच सकता है शेयर


नई दिल्ली , । शेयर बाजार से आप भी मोटी कमाई कर सकते हैं, हालांकि, इसके लिए आपमें धैर्य होना बहुत जरूरी है। शेयरों में निवेश करना किसी व्यवसाय में निवेश करने जैसा ही है। चार्ली मुंगेर के अनुसार, एक शेयर को जितना हो सके होल्ड करके रखना चाहिए। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न मिल सकते हैं और जोखिम भी कम हो जाते हैं। हम एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने शेयरहोल्डर्स को 18,000 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया। इस शेयर का नाम रमा फॉस्फेट्स है।